फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मतदान केंद्र रिकांगपिओ 1-2 में मतदान करवाएंगी महिलाएं

रिकांगपिओ में आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का समापन

Wed, 17 Apr 2019 11:46 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया में तैनात पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रथम चरण की रिहर्सल मंगलवार को संपन्न हुई। चुनाव को लेकर आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव करवाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

निर्वाचन आयोग की ओर से सौंपे गए कार्यों का सही प्रकार से कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। रिहर्सल के दौरान ईवीएम और वीवीपेट के प्रयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिन तक चले इस रिहर्सल कार्यक्रम में 728 कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के तहत दो महिला संचालित मतदान केंद्र रिकांगपिओ-1 और रिकांगपिओ-2 स्थापित किए जाएंगे। इन दोनों मतदान केंद्रों का संचालन महिला कर्मचारी ही करेंगी। इसी प्रकार दो आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जो कल्पा-1 और कल्पा-2 होंगे। मतदान प्रात: 07 बजे आरंभ होगा और सायं 7 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रिहर्सल में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनकी सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर रैंप बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से व्हीलचेयर का भी प्रबंध किया गया है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed