फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एसडीएम ने दूरदराज गांव के मतदान केंद्रों का लिया जायजा

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Sun, 14 Apr 2019 01:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा। लोकसभा चुनाव में मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने उप मंडल चौपाल की दुर्गम तहसील के झोखड़, भालू, धोताली, जुडु शिलाल, कोठी, हिडा, मालत एवं मशोत आदि मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में बिजली व्यवस्था, वहां तक पहुंचने वाली सड़क की जांच की।
जांच के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि कुछ मतदान केंद्रों पर अंकित विवरण में मतदान केंद्र की संख्या अंकित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में केंद्र से संबंधित संपूर्ण विवरण शीघ्र ही अंकित कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर लोगों को एकत्रित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि 19 मई को मतदान रुपी महायज्ञ में अपने मत के रूप में पूर्णाहुति अवश्य डालें। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी।
विज्ञापन

धोताली के लोगों ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोताली में अध्यापकों की कमी की वजह से यहां पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसडीएम चौपाल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि चुनाव के उपरांत उनकी समस्या के संबंधित विभाग को लिखा जाएगा। तहसील कुपवी जिला शिमला की दुर्गम और पिछड़ी है। इसलिए यहां पर अधिकारी बहुत कम पहुंचते हैं। वहीं एसडीएम को अपने बीच पाकर लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार कुपवी गौतम सिंह नेगी, नायब तहसीलदार राजकुमार और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने इस दौरान वाहनों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed