फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अष्टमी के दिन दुर्गा माता मंदिर में हाटकोटी में सुबह से लगी रही श्रदालुओं की भीड

अष्टमी पर जयकारों से गूंजा हाटकोटी मंदिर

Sun, 14 Apr 2019 01:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन

रोहड़ू। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ हाटकोटी मंदिर में अष्टमी के दिन सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। दुर्गा माता मंदिर में पूरा दिन माता के भजन और जयकारे गूंजते रहे। क्षेत्र के दूरदराज गांव से सैकड़ों लोगों ने हाटकोटी पहुंचकर माता के मंदिर में माथा टेका। मंदिर न्यास की ओर से लोगों की सुविधा के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे से ही मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो चुकी थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे मंदिर में विशेष आरती की गई। इस दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में पूरे नवरात्र में भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को ट्रक ऑपरेटर यूनियन सरस्वती नगर की ओर से हजारों श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर से विशेष प्रसाद भी बांटा गया। दुर्गा माता के भंडारी भवानी दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर में सेवादार, न्यास के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे नवरात्रों में तैनात रखे गए थे। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने बताया कि नौवीं तक प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed