{"_id":"5cb0c18cbdec2214593aa3fd","slug":"15550878306-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से एक घंटा पहले होगा ‘मॉक मतदान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से एक घंटा पहले होगा ‘मॉक मतदान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्यों में तैनात अन्य कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने उपस्थित सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान प्रक्रिया में तैनात कर्मचारियों से कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने में उन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदान से एक दिन पूर्व मतदान केंद्र स्थापित करना आवश्यक है। मतदान आरंभ होने से एक घंटा पूर्व मॉक मतदान किया जाता है जिससे यह पता चल सके कि ईवीएम और वीवीपैट मशीन सही प्रकार से कार्य कर रही हैं। यह सब उम्मीदवारों के चुनाव एजेंटों के समक्ष किया जाता है और यदि एजेंट उपस्थित न हो तो 15 मिनट तक इंतजार करने के उपरांत मॉक मतदान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं, जिनका निर्वहन सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान और उससे पूर्व किए जाने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट प्रयोग करने के बारे में भी बताया। कार्यशाला में तहसीलदार कल्पा और तहसीलदार निर्वाचन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन