{"_id":"5cb0c189bdec2214262c6b2c","slug":"15550878271812-19-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में 12 से 19 अप्रैल तक चलेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में 12 से 19 अप्रैल तक चलेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। पॉलीथिन हटाओ अभियान उपमंडल चौपाल के सभी ब्लॉक में 12 से 19 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत विकास खंड चौपाल और कुपवी की प्रत्येक पंचायत के हरेक गांव व नगर पंचायत चौपाल से पॉलीथिन एकत्रित किया जाएगा। एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने व्यापारियों से भी आग्रह किया कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें।
विज्ञापन
कोई भी व्यापारी यदि पॉलीथिन का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे। वहीं व्यापारमंडल नेरवा ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग देने की बात कही है। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने बताया कि व्यापारमंडल इस अभियान में हमेशा की तरह प्रशासन का भरपूर सहयोग देगा।
विज्ञापन