{"_id":"5cb0c186bdec2214173a3bef","slug":"155508782411-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई के पास स्कार्पियो गिरी, एक की मौके पर मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई के पास स्कार्पियो गिरी, एक की मौके पर मौत, 3 घायल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोटखाई। हाटकोटी-शिमला मार्ग पर कोटखाई में छोल के समीप महेंद्रा स्कार्पियो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी की अनुसार स्कार्पियो में चालक सहित चार लोग रोहड़ू से ठियोग की ओर जा रहे थे। छोल के समीप तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने से कार करीब सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा वीरवार रात के समय करीब साढ़े दस बजे हुआ। गांव के लोगों ने दुर्घटना की सूचना कोटखाई दमकल केंद्र को दी। कोटखाई दमकल केंद्र से प्रभारी जोगिंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दमकल दस्ते ने खाई में गिरे सभी घायलों को कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सुरेंद्र पुत्र उधम सिंह (30) निवासी गांव नोट तहसील ठियोग की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों में नरेश पुत्र रती राम निवासी कुफरी, सुरेश कुमार पुत्र देवी दत्त गांव जैस ठियोग को उपचार के लिए कोटखाई पहुंचाया गया। एक अन्य व्यक्ति मौके पर से ही हादसे के बाद सुरक्षित निकल गया।
विज्ञापन
कोटखाई पुलिस थाने से एएसआई हरी चंद ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। कोटखाई के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा दो घायलों को शिमला रेफर किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।