{"_id":"5cb0c182bdec22146230a082","slug":"15550878215-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में मतदान कर्मियों को करवाया प्रथम पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में मतदान कर्मियों को करवाया प्रथम पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र से लोक सभा निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ठियोग मोहन दत्त शर्मा ने की। ठियोग में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सुबह और शाम को दो चरणों में संपन्न हुआ। इसमें सेक्टर अधिकारियों, महिला मतदान कर्मियों सहित लगभग 750 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहनदत्त शर्मा ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनावों के सफलतापूर्वक, बिना किसी बाधा के संपन्न करवाने में मतदान दलों एवं मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
अत: उन्हें पोलिंग बूथ में मतदान के सफल संचालन के लिए अपने दायित्वों, कर्तव्यों एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिषा-निर्देषों से भलि-भांति अवगत होना चाहिए। इस दौरान मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपेट के संचालन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस मौके पर तहसीलदार ठियोग वेद प्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल सूद, निर्वाचन कानूनगो प्रदीप शर्मा, अमित मेहता, देवेंद्र कुमार आदि अन्य निर्वाचन कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन