{"_id":"5cb0c17fbdec2209dc70e14e","slug":"15550878183-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में पॉलिथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और विभाग अधिकारियों ने स्वच्छता की अलख जगाई। एसडीएम चेतना खंडवाल ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अभियान और पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूद लोगों को अपने क्षेत्र को पॉलीथिन रहित और पर्यावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। बीडीओ नारकंडा रवि कुमार बैंस ने कहा कि साप्ताहिक स्वच्छता और पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान विकास खंड की प्रत्येक पंचायत में चलाया जाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों सहित महिला मंडल, युवक मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेल्फ हेल्प ग्रुप और आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों सहित सभी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने नारकंडा में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता और पालीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सिंहल, मधावनी, नारकंडा के प्रधान, विकास खंड कर्मचारी, नगर पंचायत कर्मचारी, महिला मंडल, युवक मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेल्फ हेल्प ग्रुप सहित विद्यार्थियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन