फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

Sat, 13 Apr 2019 10:40 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए। रोहड़ू में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा अच्छी स्थिति में है। कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। हिमाचल में अभी मतदान के लिए काफी समय शेष है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करना होगा।

घर-घर जाकर मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के जन हितैषी कार्यों से लोगों को अवगत करवाना होगा। भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मोर्चों के सम्मेलन करवा रही है। मोर्चों के सम्मेलनों में चुनावों की तैयारियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन में भाजपा जिला महासू प्रभारी बिहारी लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, भाजपा प्रदेश सचिव शशिबाला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोशन लाल बांश्टू, भाजपा मंडल महामंत्री शशि रावत, मंडल मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान, राजा मेहता, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र धीरटा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिशन लाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा अनीता नाथटा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed