{"_id":"5cb0bf9fbdec222aaf37d578","slug":"155508733818-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत छेड़ा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत छेड़ा सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लोक निर्माण विभाग कल्पा ने शुक्रवार को प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत स्वच्छता अभियान छेड़ा। अभियान के तहत सुबह आठ बजे से कल्पा से लेकर दून्नी गांव तक करीब सात किलोमीटर तक साफ सफाई की गई। सफाई अभियान में कल्पा पीडब्ल्यूडी डिवीजन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
अभियान के तहत करीब तीन घंटे तक कल्पा डिवीजन से लेकर दून्नी गांव की नालियों, गलियों, सडक़ और आसपास के खेत-खलियानों में भी जहां-जहां प्लास्टिक और कचरा था, उसे ठिकाने लगाकर डिस्पोज किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता वीएस गुलेरिया ने पर्यटकों से भी उन्होंने आग्रह किया कि कोई भी खाद्य पदार्थ खाकर उसके कूड़े को खुले में न फेंके, जिससे प्रकृति की सुंदरता बची रहेगी और वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। 17 को चिन्नी गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन