{"_id":"5caf600bbdec2214084cf317","slug":"15549973341-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत, कविता बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकांत, कविता बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में भूगोल विभाग के वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य विद्या बंधु ने की। कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने किन्नौरी, पहाड़ी और पंजाबी गानों पर खूब वाहवाही लूटी। छात्रों ने पीटा-पीटा शारे, इंदु रंग बिंदु, किलिंबा-किलिंबा, आंग फायूलो देशंग नामंग सांगला सहित अनेेक गाने प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान नेहा ग्रुप ने पहाड़ी नृत्य, अक्षय कुमार ने किन्नौरी लोक गीत गाकर वाहवाही लूटी। इस दौरान सीनियर के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतिस्पर्धा भी रखी गई। जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर भगवान सिंह, प्रोफेसर मोहन सिंह और प्रोफेसर शांता कुमार ने निभाई। मिस्टर स्टूडेंट ऑफ द ईयर में लड़कों में श्रीकांत और लड़कियों में कविता को चुना गया। भूगोल विभाग के अध्यक्ष धर्म कृति ने सभी को धन्यवाद करते हुए वरिष्ठ विद्यार्थी के सुनहरे भविष्य की कामना की। इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. शैलजा ठाकुर, डॉ. केके नेगी, डॉ. शीला नेगी और प्रोफेसर अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन