{"_id":"5caf6002bdec2213e54bb9ec","slug":"15549973249-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रिहर्सल में शामिल हों अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रिहर्सल में शामिल हों अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रिकांगपिओ में वीरवार को सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र लोकसभा चुनाव करवाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। चुनावी प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का रिहर्सल में शामिल होना अनिवार्य है, जिससे वे मतदान वाले दिन उनको सौंपे गए दायित्व का सही प्रकार से कार्यान्वयन सुनिश्चित बना सकें। पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया में लगे किसी भी कर्मचारी से उन द्वारा मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में सभी को अपने कार्यो की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनें और अन्य चुनावी सामग्री को केवल सरकारी वाहनों में ही मतदान केंद्रो पर पहुंचाया जाएगा। इन कार्यों के लिए निजी वाहनों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। इस अवसर पर ईवीएम मशीनों और वीवीपेट के संचालन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्र स्थापित करने के बारे में भी बताया और कहा कि मतदान केंद्र चुनाव से एक दिन पूर्व स्थापित किया जाना आवश्यक है। इस तरह की कार्यशाला अलग-अलग समूहों के लिए 12,13,14 और 15 अप्रैल को रिकांगपिओ में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार कल्पा और तहसीलदार निर्वाचन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन