फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में पहली बार होगी कबडडी स्पर्धाएं

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में पहली बार होगी कबडडी स्पर्धाएं

Fri, 12 Apr 2019 11:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार खेल गतिविधियों को आकर्षक बनाने के लिए कबड्डी स्पर्धा भी होगी। वॉलीबाल स्पर्धा को प्रो-स्टाइल में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं की रस्साकशी के मुकाबले भी रखे गए हैं। सभी स्पर्धाएं रामलीला मैदान में ही आयोजित की जाएंगी। जिससे एक ही मैदान में लोग सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेलों का आनंद भी ले सके।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में आयोजित होने वाली महिलाओं की कबड्डी में चार टीमों को ही आमंत्रित किया गया है। जिसमें सांई धर्मशाला, बिलासपुर (2) और शिरडा अकादमी मंडी की टीमें शामिल हैं। स्पर्धा में भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान प्रियंका नेगी सहित प्रो-कबड्डी की कई खिलाड़ी भाग लेंगी। पुरुषों की कबड्डी स्पर्धा में खेल मेले की टॉप आठ टीमों को ही स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वॉलीबाल स्पर्धाएं प्रो-स्टाइल में खेली जाएंगी। जिसमें कई राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। रस्साकशी स्पर्धाएं महिला मंडलों के लिए रखी गई है। स्पर्धा में सिर्फ पंजीकृत महिला मंडलों को ही स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अँतर विभागीय रस्साकस्सी स्पर्धाएं भी रखी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मेला कमेटी का उद्देश्य है कि एक ही मैदान में लोगों का हर प्रकार से मनोरंजन किया जा सके। इसी के चलते कबड्डी खेल को पहली बार मेले में करवाया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लोग विभिन्न खेलों का भी आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed