{"_id":"5cae33d0bdec22145054682e","slug":"155492047614-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेडा-मझेवटी पंचायत में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेडा-मझेवटी पंचायत में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की कलेडा-मझेवटी पंचायत के ऐरली गांव में ग्रामीण तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात का रोष है कि बार-बार की शिकायत के बाद भी आईपीएच विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। वे करीब दो किलोमीटर दूर लगे हैंडपंप से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को इस समस्या को लेकर ऐरली गांव का प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान लाजवंती बुशहरी की अध्यक्षता में आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता अजीत नेगी से मिला और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि बीते तीन माह से पेयजल सप्लाई बाधित है। इसका खामियाजा उक्त गांव की 20 बस्तियों को झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस दौरान विभाग की कार्य प्रणाली को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को पहले भी कई बार विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है। बावजूद इसके आईपीएच विभाग समस्या को सुधारने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है। इस गांव में प्राकृतिक जलस्रोत भी नहीं है। ऐसे में ग्रामीण करीब दो किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
हैंडपंप का पानी भी मटमैला है और पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, जयदेव, रोशन लाल, जयपाल, मनीष, सुरेंद्र, बॉबी, देवेंद्र, रवि, संजीव और टिकम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में आईपीएच विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अजीत नेगी के अनुसार उपरोक्त गांव का प्रतिनिधिमंडल पेयजल समस्या को लेकर उनसे मिला है। एसडीओ को मौके पर भेजा जा रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन