{"_id":"5cae337fbdec2213e54bb8bf","slug":"155492039517-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रौ कस्बे में तीन दिन से मटमैले पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रौ कस्बे में तीन दिन से मटमैले पानी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आउटर सिराज के ब्रौ कस्बे के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। बीते तीन दिन से लोगों को मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है। ब्रौ क्षेत्र के राहुल, लक्की, पुनीत, यशपाल, हैप्पी, गोविंद और नरेश सहित अन्य लोगों के अनुसार ब्रौ में बीते तीन दिनों से मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में जलजनित रोगों के बढ़ने की आशंका बनी हुई है। यह पहली बार नहीं है। ब्रौ क्षेत्र में यह समस्या बीते कई वर्षों से चली आ रही है और विभाग क्षेत्र में इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार और आईपीएच विभग से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था को सुधारने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है, जिससे लोगों को साफ सुथरा पेयजल आपूर्ति मिल सके। इस संबंध में आईपीएच विभाग निरमंड के सहायक अभियंता नवल के अनुसार ब्रौ क्षेत्र में मटमेला पानी की समस्या को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसी समस्या पेश आ रही है, तो जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन