फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोकसभा चुनाव में

किन्नौर में 126 मतदाता केंद्र स्थापित

Thu, 11 Apr 2019 12:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में इस बार चुनाव में 84 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिला किन्नौर के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 56690 हैं। जिनमें पुरुष 28450 और महिलाएं 28240 हैं।
उन्होंने कहा कि किन्नौर में 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता की संख्या 55526 थी और 68.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 55018 थे और चुनाव में 75.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सर्विस वोटर 372 थे जबकि किन्नौर में युवा 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाता की संख्या 817 है। किन्नौर में सर्विस वोटरों की संख्या 766 बताई गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किन्नौर में 126 मतदाता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर में लोकसभा चुनाव के लिए 2 नंबर क्रिटिकल मतदान केंद्र, जिनमें यंगथंग व चगांव और 2 मॉडल मतदान केंद्र कल्पा-1 व कल्पा-2, 2 महिला मतदान केंद्र टीएस नेगी कॉलेज रिकांगपिओ-1, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल रिकांगपिओ-2 का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि पूह ब्लॉक के डोगरी नामक स्थान पर सबसे कम मतदाता वाला मतदान केंद्र है, जिसके कुल मतदाता 17 आंके गए हैं, जिनमें 4 पुरूष और 13 महिलाएं हैं। किन्नौर में सबसे अधिक मतदाता संख्या वाला मतदान केंद्र पूह ब्लॉक का लिप्पा है, जिसमें 956 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के दृष्टि को मद्देेनजर रखते हुए जिला किन्नौर में 19 मई 2019 को मतदान वाले दिन के लिए 707 पुरूष और 20 महिला मतदान कार्यों में भाग लेंगी। वहीं 264 पुलिस व होमगार्ड् के जवान और एक सेक्शन सीएपीएफ तैनात किया जाएगा। किन्नौर में स्वीप कार्यक्रम द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed