{"_id":"5cae3342bdec2217210e7c1d","slug":"155492033414-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव पहुंचाएं केंद्र की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव पहुंचाएं केंद्र की उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भारतीय युवा मोर्चा महामंत्री अरूण फाल्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा।
फाल्टा जिला किन्नौर के खदूरा में आयोजित जिला स्तरीय भारतीय युवा मोर्चा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का विकास और सुरक्षा केवल नरेंद्र मोदी ही कर सकते है। मोदी सरकार ने इन पांच सालों में सभी वर्ग का एक समान विकास किया है। इस अवसर पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने भी युवाओं को लोक सभा चुनाव को लेकर टिप्स दिए और चुनाव के लिए रणनीति बनाई। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का युवाओं से आह्वान किया। भारतीय युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील नेगी ने सभी मुख्यातिथि का स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए सभी युवाओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभारी भाजयुमो किन्नौर विजय गुप्ता, भाजपा जिला विस्तारक मोहन भारती, जिला अध्यक्ष विनय नेगी, जिला उपाध्यक्ष दौलत नेगी, उपाध्यक्ष बीरबल कुमार नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव नेगी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रविंद्र नेगी, भाजपा जिला महामंत्री महेश्वर सिंह नेगी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह नेगी, युवा मोर्चा पूह मंडल अध्यक्ष मनोज, योगराज नेगी, प्रवीन मोयान, चंद्रपाल नेगी, संजीव हारा, सुभाष नेगी, सागर नेगी, टी सी नेगी, निर्मल नेगी, शिवचंद नेगी, शरब नेगी, ज्ञान नेगी, दिनेश कुमार नेगी, चंद्र सेन नेगी, टाशी नेगी, उद्यमराज नेगी, रिंगजीन नेगी और प्रभु नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।