{"_id":"5cacc39bbdec2214114a42f6","slug":"155482621512-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैंसी और आशंसा ने दिया सबसे अच्छा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैंसी और आशंसा ने दिया सबसे अच्छा भाषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग जिला किन्नौर ने रिकांगपिओ में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ एसएमओ डॉ. विद्या सागर नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और स्वास्थ्य शिक्षक शारदा नेगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाषण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की नैंसी और उड़ान स्कूल की आशंसा बिष्ट ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
वहीं हिमालयन स्कूल की तमन्ना ने दूसरा और जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की अनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में उड़ान स्कूल की आशंसा बिष्ट प्रथम, डीएवी स्कूल के राहुल ठाकुर दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर रिकांगपिओ की जैसमिन तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में सुनीता देवी ने पहला, अमनद्वीप ने दूसरा और चेतन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी आरसीएच यूनिट तीन डॉ. कविराज नेगी, डॉ. राजकुमार नेगी, डॉ. सोनम नेगी और रमेश नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन