फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   केंद्र सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ किया खिलवाड

पुलवामा हमले के वक्त कहा सो रहे थे चौकीदार : राठौर

Wed, 03 Apr 2019 11:56 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सत्ता में आने के लिए मोदी सरकार ने किसानों की आय में 50 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 20 लाख का सूट पहनने वाले प्रधानमंत्री खुद को चौकीदार बोल रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अपने मंत्रिमंडल के साथ मिलकर अपने आप को चौकीदार बोल रहे हैं।

पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए तब चौकीदार कहां सोए थे? भाजपा आम जनता को गुमराह करने में लगी हुई ह।ै जनता यह जान चुकी है कि भाजपा ने लोगों को जुमलों के अलावा कुछ नहीं दिया। प्रदेश में चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी। इससे पहले नेहरू मैदान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ठियोग कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने टोपी और शॉल भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता अतुल शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। इस अवसर ओर प्रदेश सचिव और ठियोग से चुनाव लड़ चुके दीपक राठौर ने बताया कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। बीते पांच वर्षों में देश कई साल पीछे चला गया है। मोदी और अमित शाह तानाशाही की राजनीति कर रहे हैं। इस मौके पूर्व बागवानी मंत्री विद्या स्टॉक्स, प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राजेंद्र वर्मा, आशा कंवर, वीना ठाकुर, युवा नेता राकेश वर्मा, ज्ञान हेटा, निखिल सहगल शहरी कांग्रेस के श्याम हेटा, जय प्रकाश वर्मा, नप पार्षद विवेक थापर, कमला शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन नाथू राम शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed