फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी मेले में दी जाएगी लोक संस्कृति को तव्वजो: चेतसिंह

आनी मेला में एक हजार रुपये बढ़ा देवी-देवताओं का नजराना

Tue, 02 Apr 2019 10:11 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी/दलाश (कुल्लू)। आनी मेले में शिरकत करने वाले देवी-देवताओं को इस बार बढ़ा हुआ नजराना मिलेगा। आठ मई से होने वाले मेले में इस बार देवी-देवताओं को एक हजार रुपये बढ़ा हुआ नजराना दिया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम सभागार आनी में बैठक हुई। इसमें मेला कमेटी के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की और मेले के के लिए अनुमानित करीब 13 लाख के बजट के लक्ष्य को एकत्र करने के लिए तमाम विभागों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और मेले से जुड़े विभिन्न संगठनों से आर्थिक सहयोग की अपील की।
एसडीएम चेतसिंह ने कहा कि आठ से 11 मई तक होने वाले मेले में प्रतिवर्ष लोक संस्कृति के संरक्षण पर तव्वजो दी जाती है, लेकिन इस वर्ष आनी मेले में और अधिक सांस्कृतिक समावेश किया जाएगा इस बार प्राइड ऑफ आनी के नाम से कुल्लवी नाटी डाली जाएगी। इसके अलावा विभिन्न महिला मंडलों और क्षेत्रीय स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा लोक गायकों को भी भरपूर मौका दिया जाएगा। बैठक में बेहतर कलाकारों को आमंत्रित करने पर सभी सदस्यों ने राय जाहिर की।
विज्ञापन

एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने कहा कि ऑडिशन के आधार पर कलाकारों का चयन भी होगा। मेले के दौरान वोटरों के लिए अपने मताधिकार के लिए जागरूकता प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी, बीडीओ हरि सिंह ठाकुर, डीएसपी तेजेंद्र वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती, जिप सदस्य ममता ठाकुर, एसडीओ केएल सुमन, एसडीओ प्रकाश भारद्वाज, एसडीओ केहर सिंह, रमेश चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद चंदेल, प्रधान उत्तम राम, प्रधान कृष्ण ठाकुर, बीडीसी सदस्य संदीपना ठाकुर, राजकुमार, जितेंद्रा आनंद, शमशरी महादेव कमेटी सदस्य श्यामगिर, पनेउई नाग के कारदार और देउरी नाग के कारदार लीला चंद ठाकुर, वेद ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed