फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओं में जिला स्तरीय स्वीप योजना को लेकर हुई बैठक

किन्नौर में इस बार 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य

Tue, 02 Apr 2019 10:06 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला स्तरीय स्वीप योजना की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रिकांगपिओ में समीक्षा बैठक करवाई गई। अध्यक्षता सहायक आयुक्त और उपायुक्त किन्नौर सलीम आजम ने की। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में किन्नौर मेें 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 80 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। स्वीप योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे मतदाताओं को जागरूक करना है जो मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। साथ ही उन युवाओं को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना है जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है।



आजम ने महाविद्यालय और डाइट के प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे शिक्षण संस्थान में उन युवाओं की पहचान करें, जिन्होने 18 साल की आयु पूरी कर ली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। मतदान के दिन अक्षम लोगों को पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की पूरी व्यवस्था की गई है। बैठक में उप-निदेशक और परियोजना अधिकारी डीआरडीए नवीन कुमार, उप-निदेशक उच्च शिक्षा पदम नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, रिकांगपिओ कॉलेज के प्राचार्य विद्या बंधु नेगी और नेहरू युवा केंद्र की ओर से कल्याण नेगी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed