फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर कालेज मे जागरूक छात्र संघ ने किया रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

रामपुर कालेज मे जागरूक छात्र संघ ने किया रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

Mon, 11 Mar 2019 09:39 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
जागरूक छात्र संघ रामपुर इकाई के कार्यक्रम में मचा धमाल
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएसपी ने युवाओं को किया नशे के प्रति जागरूक
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज में सोमवार को जागरूक छात्र संघ रामपुर इकाई ने कॉलेज के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर छात्रों की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के जंजाल में फंसती जा रही है। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने छात्रों से नशे की कुरीति से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जागरूक छात्र संघ के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका खूब मनोरंजन किया। उन्होंने पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी और किन्नौरी गानों की धुनों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं एएसयू के छात्रों द्वारा मूक नाटिका का शानदार मंचन किया। जिसे दर्शक दीर्घा में खूब सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गायक टीआर कश्यप ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए पहाड़ी गानों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर कपिल छोल्टा, पूर्व बीडीसी सदस्य कौशल्या देवी और मोनिका नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed