फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चुनाव आचार सहिता को लेकर रामपुर प्रशासन ने कसी कमर

चुनाव आचार सहिता को लेकर रामपुर प्रशासन ने कसी कमर

Mon, 11 Mar 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में लगी तस्वीरों, पोस्टरों तुरंत हटाएं
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता को लेकर रामपुर प्रशासन ने कसी कमर
रैली निकालने से पहले प्रशासन की अनुमति जरूरी : नरेंद्र चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने भी चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी राजनीति पार्टी को सख्त निर्देश देते हुए रामपुर शहर में लगे पोस्टरों और बैनरों को तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं।

रामपुर प्रशासन ने आचार संहिता लागू होते ही सोमवार को एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं सभी सरकारी कार्यालयों में लगे राज नेताओं, मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के फोटो को तुरंत हटाएं। सभी विभागों के अधिकारी सरकारी योजनाओं के पोस्टरों को भी हटाएं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी वाहन उपयोग और रैली निकालने से पहले प्रशासन से अनुमति जरूर लें। लाउड स्पीकर देर शाम 10 के बाद और सुबह 6 से पहले कोई उपयोग करना न करें। सभी विभागों को निदेश दिया है कि कोई भी नई स्कीमों को शुरू और स्वीकृत न करें। रैली निकालने से पहले प्रशासन से मंजूरी लें जिससे प्रशासन की ओर सुरक्षा का प्रबंध किया जाए सके। सभी सेक्टर अधिकारियों और अन्य टीम का फील्ड में भेज दिया है जिससे कोई राजनेता किसी प्रकार किसी वोटरों को लुभाने की कोशिश न कर सके। इस बैठक में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed