{"_id":"5c86852dbdec2214492a80b9","slug":"15523198817-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र वधु के साथ रामपुर पहुंचने पर पूर्व सीएम का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र वधु के साथ रामपुर पहुंचने पर पूर्व सीएम का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रवधू के स्वागत में उमड़ी भीड़ देख भावुक हुए वीरभद्र सिंह
दरबार परिसर में लोगों ने राजपरिवार का किया जोरदार स्वागत
रामपुर दरबार परिसर में आज होगी शादी की धाम, सैकड़ों आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवार का पुत्रवधू के साथ रामपुर पहुंचने पर रामपुरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों की ओर से किए गए स्वागत को देेख कर वीरभद्र सिंह कुछ पलों के लिए भावुक हो उठे। राज दरबार के मुख्यद्वार से ही पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पुत्रवधू का हाथ पकड़कर राजमहल में प्रवेश किया।
आज पुत्र विक्रमादित्य सिंह की शादी की भव्य धाम का दरबार परिसर में आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके लिए हजारों की संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। दरबार परिसर में मुख्य द्वार पर स्थानीय लोग उनके परिवार और परिवार में शामिल पुत्रवधू के स्वागत में पलकें बिछाए बैठे थे। जैसे ही परिवार राज दरबार परिसर पहुंचा तो किन्नौर से आए पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ राज दरबार परिसर में इस पल को कैमरे में कैद करने पहुंची थी। कुछ देर आराम करने बाद वे यहां से सीधे मां भीमाकाली का आशीर्वाद लेने के लिए सराहन के लिए परिवार सहित रवाना हुए। वहां पर भी स्थानीय लोगों द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंद लाल और नगर परिषद रामपुर के उपाध्यक्ष दीपक सूद इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।