फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में खेल छात्रावास और पार्किंग का उद्घाटन लटका

रामपुर में खेल छात्रावास और पार्किंग का उद्घाटन लटका

Sun, 10 Mar 2019 09:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता
विज्ञापन

-------------
करोड़ों की पार्किंग और खेल
छात्रावास का उद्घाटन अटका
आचार संहिता लागू होते ही रामपुर में कई प्रोजेक्ट लटके
सात करोड़ से स्पोर्ट्स हॉस्टल, नौ करोड़ से बनी है पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। आचार संहिता लागू होते ही रामपुर विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट लटक गए हैं। इनके काम अब चुनाव के बाद ही पूरे हो सकेंगे। यहां करोड़ों रुपये से पार्किंग और खेल छात्रावास का निर्माण किया गया है। अब इन दोनों प्रोजेक्टों का उद्घाटन लटक गया है। ऐसे में लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पाएगा। अब रामपुर में कई योजनाएं अगले दो माह तक सिरे नहीं चढ़ पाएंगी। रामपुर में नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन में नौ करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विभाग ने पार्किंग का निर्माण किया है। इस पार्किंग से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलना है, लेकिन आचार संहिता लगने से पार्किंग का लोकार्पण नहीं हो सकता और क्षेत्र के लोगों को पार्किंग के लाभ के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
दत्तनगर पंचायत में स्कूल मैदान में खेल छात्रावास का निर्माण किया गया है। करीब 7 करोड़ रुपये की राशि से यहां इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी हुआ है। वॉलीबाल कोर्ट और बाक्सिंग रिंग बने हैं। इस हॉस्टल में करीब 60 खिलाड़ियों रहने की व्यवस्था है। इसका उद्घाटन भी अब अटक गया है। इससे खिलाड़ियों को इसकी सुविधा नहीं मिल पाएगी। इस हॉस्टल स्पोट्र्स हॉस्टल को सिरे चढने का इंतजार भी क्षेत्र के युवा खिलाड़ी वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते यह हॉस्टल जनता को समर्पित नहीं हो पाया है। अब आचार संहिता लगने के चलते अगले दो माह तक क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। क्षेत्र के लोग बीते लंबे समय से इन दोनों योजनाओं का लाभ मिलने की आस लगाए हुए हैं। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही इन योजनाओं से जनता लाभान्वित हो पाएगी।
विज्ञापन

---
दलाश में पॉलीटेक्निक कॉलेज की अधिसूचना लटकी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में की थी घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। चुनाव आचार संहिता लगने से दलाश पॉलीटेक्निक संस्थान की अधिसूचना भी लटक गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में आनी विधानसभा क्षेत्र के दलाश में संस्थान खोलने की घोषणा की थी। इसकी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हो पाई है। संस्थान की अधिसूचना जारी होने का क्षेत्र की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन, आचार संहित लागू होते ही लोगों का इंतजार भी लंबा हो गया है। प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी दलाश में संस्थान खोलने की घोषणा की थी। सत्ता परिवर्तन के साथ ही भाजपा सरकार ने दलाश पॉलीटेक्निक कॉलेज की अधिसूचना रद्द कर दी थी। इसके बाद बजट भाषण में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुन: दलाश के लिए पॉलीटेक्निक संस्थान देने की घोषणा की थी लेकिन आचार संहिता के कारण जनता का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed