फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नशे के दुष्प्रभाव और महिला सशक्तिकरण बारे लोगों को किया जागरूक

नशे के दुष्प्रभाव और महिला सशक्तिकरण बारे लोगों को किया जागरूक

Sun, 10 Mar 2019 09:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव और महिला
विज्ञापन

सशक्तीकरण के बारे में किया जागरूक
चायल पंचायत में सहभागिता हमारी और आपकी कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। विकासखंड निरमंड की चायल पंचायत में पुलिस विभाग जिला कुल्लू के सौजन्य से सहभागिता हमारी और आपकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभाव और महिला सशक्तीकरण को लेकर स्थानीय युवा मंडल और महिला मंडलों के सदस्यों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान जगदीश चंद और सुपरवाइजर सुशीला देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
सहभागिता कार्यक्रम के खंड आयोजक मुकेश मेहरा ने स्थानीय युवाओं और महिलाओं को सहभागिता कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज नशा हमारे समाज में अपनी जड़ें तेजी से पसार रहा है। वर्तमान समय में ज्यादातर युवा नशे की चपेट में हैं। यदि युवाओं को समय रहते नशे से छुटकारा न दिलाया जाए तो निश्चित तौर पर वे काल के ग्रास बन जाएंगे। इसलिए इस विषय पर बच्चों के अभिभावकों को भी चिंतित होने की जरूरत है कि उनके बच्चे किस परिवेश और किन बच्चों की संगत में ज्यादातर वक्त बिताते हैं। नशे से ग्रसित बच्चों की संगत में आकर दूसरे बच्चे भी नशे से प्रभावित होकर इसके आदी बन जाते हैं। ऐसे में वर्तमान में समस्त जनमानस को जागरूक होने की आवश्यकता है कि हम अपने समाज से नशे के खात्मे के लिए क्या उपयोगी कदम उठा सकते हैं, जिससे भावी युवा पीढ़ी और समाज को नशा मुक्त एवं स्वस्थ बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर संदेव ठाकुर, गंगा सिंह, राजकुमार, संजीव, प्रेम चंद, तारा देवी, वीना कुमारी, लीलावंती, सोमवती, रेवता देवी, आशा, जयवंती, सुलोचना और सुनीता समेत कई अन्य महिलाएं-युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed