{"_id":"5c8532e6bdec2213e648e1c3","slug":"15522332831-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडरा क्वार नहीं पंहुचा सरकार का हैलिकाप्टर इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडरा क्वार नहीं पंहुचा सरकार का हैलिकाप्टर इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडरा क्वार के लिए फिर उड़ान रद्द
मौसम खुला होने के कारण लोग करते रहे इंतजार
दो फरवरी के बाद दो बार उड़ाने हो चुकी हैं रद्द
हिमपात के कारण बंद पड़ी है डोडरा क्वार सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। हिमपात के कारण सड़क बंद होने से डोडरा क्वार के लिए निर्धारित हेलिकॉप्टर की उड़ान रविवार को नहीं हुई। सुबह से लोग हेलिकॉप्टर का इंतजार करते रहे। फिर सूचना मिली कि उड़ान रद्द कर दी गई है तो लोग निराश होकर वापस लौट गए। दो फरवरी के बाद दो बार डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए उड़ानें रद हो चुकी हैं।
डोडरा क्वार से शिमला के लिए कुछ रेफर मरीज, बुजुर्ग और महिलाओं की प्रशासन की ओर से सूची बना कर डोडरा क्वार से हेलिकॉप्टर सेवा की मांग की गई थी। हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क दिसंबर महीने से वाहनों के लिए बंद है। घाटी की दूसरी ओर से वाया उत्तराखंड पूरा दिन पैदल सफर करके लोग सड़क तक पहुंचते हैं। इसलिए लोग बार-बार प्रशासन से सड़क खुलने तक हेलिकॉप्टर सेवा की मांग कर रहे हैं। इससे पहले दो फरवरी को सरकार की ओर से हेलिकॉप्टर सेवा डोडरा क्वार के लिए भेजी गई थी। उसके बाद पंद्रह फरवरी को उड़ान की तारीख तय की गई थी। 15 फरवरी को खराब मौसम के कारण डोडरा क्वार के लिए उड़ान नहीं हो सकी। फिर दोबारा दस मार्च का समय निर्धारित किया गया था।
क्वार पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर ध्यान, जिस्कूण पंचायत के प्रधान राजेश चौहान, मनोज बसू और कमल चौहान के अनुसार लोग लंबे समय से हेलिकॉप्टर की उड़ान के इंतजार में हैं। खासकर मरीजों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की है कि सड़क बहाल होने तक यहां से हर सप्ताह शिमला के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा दी जाए। वहीं डोडरा क्वार के एसडीएम रति राम के अनुसार रविवार को किसी कारणवश डोडरा क्वार की हेलिकाप्टर सेवा रद्द होने की सूचना दी गई, लेकिन एक-दो दिन में दोबारा हेलिकॉप्टर सेवा की तारीख निर्धारित की जाएगी।