फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   निरमंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

निरमंड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Sat, 09 Mar 2019 10:19 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पप्पी और बिंदू को मिला सशक्त महिला पुरस्कार
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना और स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस
महिलाओं को दी गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति एप के बारे में जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। स्वास्थ्य विभाग निरमंड ने अंबेडकर भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर डॉ. यशोदा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में पप्पी बिष्ट और बिंदू देवी को उपमंडल स्तरीय सशक्त महिला पुरस्कार देकर नवाजा गया। इस अवसर पर निरमंड खंड की आशा वर्कर यूनियन अध्यक्षा प्रमिला ठाकुर ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को महिला के अधिकारों, महिला सशक्तिकरण और महिला हिंसा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को एफआईआर, गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और शक्ति एप के बारे भी जानकारी प्रदान की गई।
समारोह में दूर-दूर से आई विभिन्न महिला मंडलों और स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान महिला मंडल वंदथाना ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने नाटी डालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक गोपी चंद, एएनएम अंजू शर्मा और सुलोचना सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं बाल विकास परियोजना की ओर से परियोजना स्तरीय पोषण मेला और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पप्पी बिष्ट बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नित्थर सर्कल की कार्यकर्ताओं ने लघु नाटिका पेशकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहीं सर्कल बागीपुल, जगातखाना, अर्सू और बडारी की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा। सर्कल बांदल द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका के माध्यम से पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को सलाम किया। वहीं इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपाल कश्यप ने भी महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक वृत्त से तीन-तीन कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उपमंडल स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके देहरा पंचायत प्रधान, नित्थर, दुराह, समस्त पर्यवेक्षक, कार्यालय कर्मचारी, कार्यकर्ता और एसडीओ आईपीएच विभाग सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed