फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वरिष्ठ मध्यामिक स्कूल कोटखाई के भवन तक पहुंचने का रास्ता कई महिनों से क्षतिग्रस्त

वरिष्ठ मध्यामिक स्कूल कोटखाई के भवन तक पहुंचने का रास्ता कई महिनों से क्षतिग्रस्त

Sat, 09 Mar 2019 10:19 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई के लिए बना रास्ता कई महीने पहले हुए भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गया है। स्कूल पहुंचने के लिए छात्रों को लोगों के खेतों और बगीचों से गुजरना पड़ रहा है। अब लोगों ने बगीचों से रास्ता देने से इनकार कर दिया है तो ऐसे में बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी होगी।

बारिशों के कारण करीब दो महीने पहले कोटखाई छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का रास्ता ध्वस्त हो चुका है। मुख्य सड़क से करीब पांच सौ मीटर पैदल रास्ते से स्कूल पहुंचना संभव नहीं है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान और सदस्य राकेश ताजटा ने बताया कि स्कूल में छठी कक्षा से जमा दो तक करीब 125 विद्यार्थियों और 30 के करीब स्कूल स्टाफ लोगों के खेतों और बगीचों से होकर स्कूल पहुंच रहा है। आजकल स्कूल में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, वहीं बगीचों में फल फूल आने के बाद लोग भी रास्ते बंद करने वाले हैं। स्कूल के लिए रास्ता पूरा क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसको बनाने के लिए कई बार सरकार से आग्रह किया जा चुका लेकिन अभी तक इसको अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल के लिए रास्ता बनाने की शीघ्र पहल की जाए। खराब रास्ते से लोगों का चलाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed