फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मान प्रतिष्ठा और प्यार, यही महिला सशक्तिकरण के आधार

मान प्रतिष्ठा और प्यार, यही महिला सशक्तिकरण के आधार

Fri, 08 Mar 2019 09:47 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
मान प्रतिष्ठा और प्यार, यही महिला सशक्तिकरण के आधार

मान प्रतिष्ठा और प्यार, यही है महिला सशक्तीकरण के आधार के नारों के साथ रिकांगपिओ में सैकड़ों महिलाएं और छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम में प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। रामलीला मैदान से लेकर मुख्य चौक होते हुए बस अड्डा, पुलिस लाइन से होते हुए बचत भवन तक जागरूकता रैली निकाली।

विज्ञापन

सूरत नेगी ने बचत भवन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए सरकारों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। किन्नौर की महिलाएं घरों का चूल्हा चौका करने के साथ साथ किन्नौरी रीति रिवाजों और देव समाज में भी अहम भूमिका निभाती हैं। आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के उत्थान के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


दहेज प्रथा पर आशा वर्करों ने निकाली रैली
बचत भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उड़ान पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ सहित अन्य महिला समूहों ने किन्नौरी, पहाड़ी और फिल्मी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। महिला सशक्तीकरण को लेकर डाइट की प्रशिक्षुओं ने एक लघु नाटिका पेश की। आशा वर्कर परियोजना वृत्त बालटं्रग और सांगला ने दहेज प्रथा पर लघु नाटिका पेश की। आरक्षी भजना देवी ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. एसएस नेगी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह और किन्नौरी टोपी लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महिला कल्याण परिषद अध्यक्ष रत्न मंजरी नेगी, सीएमओ डॉ. एसएस नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजोक मेहता, डीएसपी भावानगर नारायण सिंह ठाकुर, कविता नेगी, मोहिनी नेगी, मीना नेगी, दौलत नेगी, भगवती नेगी, सरिता देवी नेगी, मानभगती नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed