{"_id":"5c829482bdec2213f41340f1","slug":"15520616647-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वतीनगर कालेज में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वतीनगर कालेज में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कुरीतियों पर पेश किए नुक्कड़ नाटक
सरस्वतीनगर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 49 छात्राओं का जांचा रक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. कृतिका डॉड ने एनीमिया के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस अवसर पर 49 छात्राओं के रक्त की जांच की। छात्राओं को खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन की गोलियां स्वास्थ्य केंद्र से लेने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य इंदिरा धरोच ने शिरकत की।
छात्राओं ने इस मौके पर घरेलू हिंसा, दहेज, भ्रूण हत्या, बाल विवाह आदि कुरीतियों पर नुक्कड़ नाटिकाओं का मंचन भी किया। छात्राओं द्वारा नारी सम्मान, नारी शक्ति मां, विषय पर कविताओं का पाठ किया गया। छात्राओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। कॉलेज की प्राचार्य इंदिरा धरोच ने भी छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. पीपी चौहान, प्रो. पीजी जगीथटा, प्रो. निर्मल चौहान, पूनम मेहता, पूनम चौहान, विजय लक्ष्मी और लोकराज शर्मा आदि मौजूद रहे।