फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर उपमंडल में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रामपुर उपमंडल में धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Fri, 08 Mar 2019 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामपुर की शिंगला पंचायत में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम करवाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से करवाए गए कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भागेदारी सुनिश्चित की। इस दौरान रैली भी निकाली गई। एसीजेएम निखिल अग्रवाल ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि गर्भ में पल रहे नवजात की जांच करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने पर स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। क्लीनिक पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
अग्रवाल ने कहा कि ऋगवेद काल में महिलाओं की स्थिति सबसे बेहतर थी। उस समय महिलाओं को पढ़ने, ग्राम सभा में वोट देने और यहां तक की महिलाएं घर भी चलाती थीं। बाद में महिलाओं से ये सभी अधिकार छीन लिए गए और उनकी स्थिति लगातार दयनीय होती गई। अब महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन

---
महिलाओं को समझाया घरेलू हिंसा अधिनियम
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को 125 सीआरपीसी, घरेलू हिंसा अधिनियम, 2013 प्रिवेंशन प्रोहेबिशन एंड रिड्रेसल एक्ट और आईपीसी 1860 जैसे अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब या पात्र व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता ले सकता है। इसके लिए प्रदेश के कोर्ट परिसर में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एक वकील और एक पैरावॉलंटियर को तैनात किया गए हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, 18 वर्ष से कम आयु वर्ग और ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है वो इसकी मदद ले सकते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को अंतरष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुरुषों के बराबर हैं महिलाएं : विमला
पंचायत प्रधान विमला शर्मा ने भी कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को भी महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज घर से लेकर देश संभालने में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed