{"_id":"5c82946ebdec2214114a23ee","slug":"155206164417-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों की शिकायत के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों की शिकायत के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों की शिकायत के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
स्कूल में हुई शिक्षक की तैनाती, आहर स्कूल में कक्षाओं के खुले ताले
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल की ग्राम पंचायत जंजैहली के राजकीय मिडल स्कूल आहर में आखिरकार नए शिक्षक की तैनाती हो गई है। शुक्रवार को चार दिन बाद कक्षाओं के ताले खुले। स्कूल खुलने के बाद छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ग्राम पंचायत जंजैहली प्रधान पिंकी ठाकुर, एसएमसी प्रधान खूबराम, अभिभावकों और स्थानीय जनता ने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है। एसएमसी प्रधान खूबराम ने बताया कि शिक्षा विभाग ने स्कूल में लगे ताले को ग्राम पंचायत, एसएमसी पदाधिकारियों और अभिभावकों के समक्ष खोल कर स्कूल को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में एक शिक्षक को डेपुटेशन पर तैनात कर बच्चों की पढ़ाई शुरू करवा दी गई है।