फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छह माह में ही उखड़ी निगम की कार्यशाला में की गई टारिंग

छह माह में ही उखड़ी निगम की कार्यशाला में की गई टारिंग

Fri, 08 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
छह माह में ही उखड़ी निगम
विज्ञापन

की कार्यशाला तक बनी सड़क
तकनीकी कर्मचारी संगठन ने लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
शिकायत मिलती है तो मौके पर जाकर किया जाएगा निरीक्षण : एक्सईन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित पथ परिवहन निगम की कार्यशाला तक बनी सड़क पर छह माह पूर्व की टारिंग उखड़नी शुरू हो गई है। सड़क के साथ निकासी नाली का निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके कारण बारिशों में कार्यशाला में पानी ही पानी भर जाता है। इससे यहां काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन ने लोनिवि पर सरकारी धन का सही उपयोग न करने के आरोप लगाए हैं।
परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सीता राम, सलाहकार ज्ञान देव, प्रधान संजीव, सचिव कुलवंत, सदस्य नवल किशोर, योगराज, अमृत लाल, हितेश, किशोरी, हुकम चंद, उमेश्वर, राम सिंह, मुकेश, सुरेश, दयाल, कमलेश सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि पहले बस अड्डे से निगम की कार्यशाला तक सड़क और कार्यशाला को पक्का करने का कार्य किया गया है, लेकिन छह माह के अंतराल में ही कार्यशाला में की गई टारिंग उखड़नी शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को यह काम सौंपा था उसने कार्य में कोताही बरती है और सरकारी धन का सही उपयोग नहीं किया गया है। कार्यशाला में निकासी नाली का निर्माण भी नहीं किया गया है, जिस कारण बरसात के समय कार्यशाला तालाब में तबदील हो जाती है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके सोबती के अनुसार उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी। कार्यशाला को पक्का करते समय कर्मचारी संगठन के सदस्य जब मौके पर थे तो उन्होंने निर्माण संबंधित कार्य पर सवाल क्यों नहीं उठाए?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed