{"_id":"5c8148a8bdec2213f754dcc1","slug":"155197671011-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी गांव में जले घरों से दुसरे दिन भी उठ रहा धुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी गांव में जले घरों से दुसरे दिन भी उठ रहा धुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राख के ढेर में सुलग रही आग
देख अविरल बह रहे हैं आंसू
कोटी गांव में भीषण अग्निकांड के प्रभावित सदमे से नहीं उबर पा रहे
आग बुझाने में गांव के युवकों के योगदान की हो रही है सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। बगहार पंचायत के कोटी गांव में मंगलवार रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब राख के ढेर सुलग रहे हैं। अपने जीवन की सारी जमापूंजी गवां चुके प्रभावित परिवारों के सदस्यों की आंखों से आंसू अविरल बह रहे हैं। प्रभावित अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। गांव में प्रभावित परिवारों के लिए संयुक्त लंगर में भोजन पक रहा है। वहीं आग बुझाने में युवकों के योगदान की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
वीरवार को कोटी गांव में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े घरों में सुलग रही आग से फिर खतरा बना हुआ है। गांव के लोगों ने वीरवार को फिर से आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए दकमल दस्ते को बुलाया। गांव के लोगों को खतरा है कि रात के समय मलबे से उठ रही चिंगारियां कहीं गांव को तबाह न कर दें। वहीं 21 प्रभावित परिवारों के लोगों के रिश्तेदार उन्हें हौसला देने पहुंच रहे हैं।
बगाहर पंचायत के पूर्व प्रधान एवं प्रभावित परिवार के मुखिया पद्म सिंह ने बताया कि युवाओं के प्रयास से पूरा कोटी गांव आग की चपेट में आने से बचा है। युवाओं ने जान जोखिम में डाल कर आग की चपेट में आए घर की छत तोड़ कर आग को फैलने से रोका है।
विज्ञापन
प्रभावितों में नीरज गांगटा, अशोक गांगटा, राधो देवी, हाकम सिंह, लोकिंद्र सिंह, भोपिंद्र सिंह, कृष्णा देवी, राजिंद्र सिंह, राजपाल, पुष्पा देवी, वृज लाल और ध्यान सिंह के अनुसार आगजनी में उनका सब सामान जल गया है। आगजनी की ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए गांव में पानी के टैंक बनाने की जरूरत है। इसलिए सरकार यहां पर एक टैंक का निर्माण करें। ग्रामीणों ने सरकार से प्रभावितों के लिए टीडी की लकड़ी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।