फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एक दशक से बालीवुउ में पसीना बहा रही ठियोग की प्रीति

एक दशक से बालीवुउ में पसीना बहा रही ठियोग की प्रीति

Thu, 07 Mar 2019 10:11 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
हौसले की मिसाल हैं मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली प्रीति
विज्ञापन

ठियोग की रहने वाली प्रीति छोटे और बड़े परदे पर कर चुकी हैं काम
मुंबई के पार्लर में तीन बच्चियों को देह व्यापार के गर्त में जाने से बचाया था
कई संस्थाओं ने किया सम्मानित, यूरोप के कैनेश में मिला रेड कॉरपेट वेलकम
अजय ठाकुर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मुंबई के एक पार्लर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने की हिम्मत दिखाने वाली ठियोग की प्रीति आज महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। छोटे और बड़े परदे पर काम कर चुकी प्रीति को इसके लिए देश की कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है। इसके अलावा रेड कॉरपेट वेलकम के साथ उन्हें यूरोप के कैनेश शहर में नवाजा भी गया। एक साल पहले प्रीति मुंबई शहर के एक पार्लर में गई थी। इसी बीच पार्लर में तीन बच्चियों को देखकर उसे कुछ अजीब लगा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये देह व्यापार का मामला है। तीनों बच्चियों को विदेश भेजा जा रहा था।
इस घटना के बाद प्रीति और सुर्खियों में आ गई। देश भर में सेक्स रैकेट की चर्चा के दौरान प्रीति की बहादुरी की तारीफ भी हुई। कई संस्थानों ने इन्हें सम्मानित किया। यही नहीं विदेश में भी इन्हें नवाजा गया। बातचीत में प्रीति ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। मुश्किल घड़ी में महिलाओं को हिम्मत दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

---
पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रीति मुंबई रवाना हो गई थी। ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने के लिए उन्हें खूब पसीना बहाना पड़ा।
प्रीति सावधान इंडिया के अलावा कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रीति ने बताया कि हिमाचल पर एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। अभिनेता अरशद वारसी के साथ वह फिल्म फ्रॉड सइंया में प्रीति काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्कूल सहपाठियों को बहुत याद करती हैं प्रीति
प्रीति की जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई ठियोग स्कूल हुई है। प्रीति ने कहा कि स्कूल के दिनों के सहपाठियों को बहुत याद करती हैं। जब भी ठियोग आती हैं तो इनसे मिलना नहीं भूलतीं। बचपन में प्रीति जन्माष्टमी पर राधा बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed