{"_id":"5c8147a8bdec2214173a162c","slug":"1551976454822-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 22 से होगा जिलास्तरीय फाग मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 22 से होगा जिलास्तरीय फाग मेले का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाग मेले के लिए 14 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण
रामपुर नप की बैठक में मेले के आयोजन की रुपरेखा की गई तैयार
मेले में ग्रामीण एकजुट होकर देवी-देवताओं के साथ डालते हैं नाटी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के राज दरबार मैदान में 22 मार्च को जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन होगा। होली के अगले दिन होने वाले इस ऐतिहासिक एवं पारंपरिक मेले को हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार नगर परिषद ने रामपुर और कुल्लू क्षेत्र के 14 देवी-देवताओं को मेले में आने का निमंत्रण दिया है। वीरवार को नगर परिषद की बैठक में फाग मेले के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
गौरतलब है कि बुशहर की संस्कृति में फाग मेले का अपना ही स्थान है। इस अवसर पर दूरदराज के क्षेत्रों से ग्रामीण एकजुट होकर देवी-देवताओं के साथ नाटी डालते हैं। वीरवार को नगर परिषद की बैठक उपाध्यक्ष दीपक सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। करीब तीन माह बाद हुई इस बैठक में नगर परिषर के विभिन्न वार्डों के विकास कार्योें को लेकर अहम फैसले लिए गए। परिषद के पास आए प्रार्थना पत्रों और शिकायतों पर परिषद ने अमल किया और उनके निवारण हेतु नप ने अपनी अनुमति दी।
बैठक में रामपुर राज दरबार मैदान में आयोजित होने वाले फाग मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और मेले की रूपरेखा तैयार की गई। इस बार फाग मेले में 14 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजने का निर्णय लिया गया, जिसमें देवता साहिब जाख रचोली, गसोह, देवता साहिब बसाहरू, डंसा, ब्रांदली, शनेरी, शोली और देवी साहिबा बाड़ी सहित अन्य शामिल हैं। मेले के लिए नेशनल हाईवे के किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानें हर वर्ष की भांति लगेंगी और देवी-देवताओं का स्वागत परिषद द्वारा राज दरबार परिसर के मुख्यद्वार पर किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद विशेषर लाल, नरेश नेगी, उषा चौहान, चूड़ामणि शर्मा, नीलम गुप्ता, पंकज शर्मा, रीता बादल, मीना कुमारी, अनु गोस्वामी, साधना शर्मा सहित परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।