फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बिजली कंट्रोल स्टेशन बनने पर नावर में नहीं आएगी बिजली की समस्या- बरागटा

बिजली कंट्रोल स्टेशन बनने पर नावर में नहीं आएगी बिजली की समस्या- बरागटा

Wed, 06 Mar 2019 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
तय समय में पूरा होगा नावर में 22
विज्ञापन

केवी विद्युुत कंट्रोल स्टेशन का काम
रोहड़ू। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि नावर क्षेत्र में 22 केवी विद्युुत कंट्रोल स्टेशन के निर्माण को तय समय में पूरा किया जाएगा। इससे बनने ने क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक पंचायत में लोगों को अब बिजली बार-बार जाने की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। एक साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने नावर के लिए एक रिकॉर्ड धनराशि विकास कार्य के लिए मंजूर की है।
बरागटा ने बुधवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले विकास कार्य की योजनाओं का शुभारंभ किया। नावर प्रवास के दौरान पुजारली चार में 22 केवी सब स्टेशन का पहले भूमि पूजन किया। इस बिजली कंट्रोल प्वाइंट के बन जाने से नावर क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों के लोगों की बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी। उसके बाद बरागटा ने करीब एक करोड़ से बनने वाले बदशाल नाला पुल की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत नावर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतो के लिए 20 करोड़ 31 लाख की सिंचाई योजनाओं का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने फरोग से खलावण सड़क की आधारशिला रखी। उसके बाद मुख्य सचेतक ने देवली में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों की अधिकांश समस्याओं को मौके पर निपटाने के अधिकारियों को निर्देश किए।
विज्ञापन

दूसरे दिन के दौरे में मुख्य सचेतक के साथ एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा, बीडीओ हर्ष अमरेंद्र नेगी, भाजपा मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, उप अध्यक्ष राम प्रकाश जगितठा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुण फालटा, जिला महासू उपाध्यक्ष मनमोहन कपालटा, महामंत्री युवा मोर्चा अनुपम चौहान, सुनील शर्मा, कवि सँगरेल, मनोज सुनटा, अभिषेक नेनटा, रिपु कपालटा, प्रधान पुजेली चार मोहेंद्र पाल जिंटा, प्रधान कडिवन मोगचंद नेगी, उप प्रधान चेतन, प्रधान टिक्कर पंचायत परवीन कुमार, उपप्रधान सोहन लाल, प्रधान धराडा प्रीतम पथिक, उप प्रधान रामकृष्ण, पूर्व प्रधान दलीप शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष अरुण, दलीप शर्मा, तिरलोचन देष्टा, खुशी राम कपालटा और राकेश सँगरेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed