{"_id":"5c7ff289bdec2214757c3bf7","slug":"155188912820-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहणी सुविधा योजना से गृहणियों को मिल रहा लाभ : सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहणी सुविधा योजना से गृहणियों को मिल रहा लाभ : सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने जिले के कल्पा ब्लॉक की पांच पंचायतों की 30 गृहिणियों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए।
कल्पा ब्लॉक की पंचायत ख्वांगी, शुदारंग, पांगी, बारंग और दूनी पंचायत की पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए। इस योजना में अब तक किन्नौर जिले के तीनों ब्लॉकों में प्रथम चरण में 483, दूसरे चरण में 337 और तीसरे चरण में 68 गैस कनेक्शन दिए गए हैं। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट अभिभाषण में की गई घोषणा को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस मौके पर जिला नियंत्रक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी सुरेश चंदेल, निरीक्षक अमित कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील नेगी, महामंत्री चंद्र पाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।