फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पंचायत समिति ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार के प्रति जताया रोष

पंचायत समिति ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार के प्रति जताया रोष

Wed, 06 Mar 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार को घेरा
विज्ञापन

पंचायत समिति रामपुर की बैठक में उठे कई मुद्दे
शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की सुविधा न मिलने पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति रामपुर ने भाजपा सरकार पर रामपुर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को रामपुर में पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में मौजूद सभी पंस सदस्यों ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की।
रामपुर स्थित पंचायत समिति सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामपुर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य कई ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि रामपुर क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी चल रही है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। यही हाल स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल सुविधाओं का है। विभागों में रिक्त पड़े पदों के कारण विकास कार्यों पर विराम लग गया है। उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी ने कहा कि रामपुर-तकलेच वाया सुंगरी हरिद्वार जाने वाले बस सेवा को कई माह पहले मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग सिरे नहीं चढ़ पा रही। वहीं दत्तनगर में बने खेल छात्रावास के कार्य को भी पूरा न करने पर सरकार के खिलाफ सदस्यों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

---
विभागों को नहीं मिल रही समय पर मदों की सूची
बैठक में मौजूद कई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें समय रहते पंचायत समिति की मदों से संबंधित सूची समय नहीं मिल रही, जिस कारण मदों के बारे में उन्हें जानकारी हासिल करना मुश्किल हो रहा है। पंचायत समिति अध्यक्ष ने पंचायत निरीक्षक को 10 दिन में संबंधित मदों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर आईपीएच एसडीओ किशोर शर्मा, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक धनवीर ठाकुर, सीडीपीओ अजय बदरेल, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी शशि बाला नेगी, डॉ. सचिन वर्मा, एसडीओ कृष्ण शर्मा, यशपाल ठाकुर, प्रदीप सेयोगी, गोपाल, शशि ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed