फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किनफेड में कांग्रेस समर्थित निदेशकों का दबदबा

किनफेड में कांग्रेस समर्थित निदेशकों का दबदबा

Wed, 06 Mar 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
किनफेड में कांग्रेस समर्थित निदेशकों का दबदबा
विज्ञापन

छह में से चार पदों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया कब्जा
सहायक पंजीयक सहकारी सभा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में किनफेड सहकारी सभा टापरी के लिए निदेशक पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित सभी प्रत्याशियों की जीत हुई है। सहायक पंजीयक सहकारी सभा लेखराज सिंह की देखरेख में निदेशक पद के लिए चुनाव आयोजित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छह पदों पर निदेशक के चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने बताया कि बुधवार को किनफेड टापरी में हुए इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। छह निदेशक पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें 6 जोनों के लिए कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे, जिस में कांग्रेस समर्थित चार निदेशक पूह जोन से जितेंद्र नेगी गांव सुन्नम, मूरंग जोन से चंद्र गोपाल नेगी गांव रिब्बा, कल्पा जोन से राजनंद नेगी, गांव कोठी और सांगला जोन से राजकुमार नेगी निर्विरोध चुने गए। वहीं टापरी जोन के लिए चुनाव में कांग्रेस समर्थित कमल नेगी और भाजपा समर्थित मुलक राम दोनों को बराबर मत मिले, जिसे बाद में टॉस करना पड़ा। टॉस में कमल नेगी विजय हुए।
विज्ञापन

वहीं निचार जोन से भगत सिंह नेगी, गांव निचार कांग्रेस समर्थित विजय हुए। इस जीत के बाद किन्नौर कांग्रेस में खुशी का माहौल बना हुआ है। जीतने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद चुनावों में पार्टी के समर्थकों को हार का सामना करना पड़ा है। जीत की खुशी में कांग्रेस समर्थित विजयी प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पार्टी पदाधिकारियों ने टापरी बाजार में रैली निकाली और पटाखे जलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed