{"_id":"5c7ff275bdec2213e92905ec","slug":"15518891088-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मार्च तक चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
ठियोग में ईवीएम, वीवीपैट जागरूकता दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली और मतदान के लिए जागरूक करने के लिए 6 से 19 मार्च तक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। ईवीएम व वीवीपैट जागरूकता दलों को नायब तहसीलदार अनिल सूद ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय ठियोग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो प्रदीप शर्मा, देवेंद्र कुमार, अमित मेहता आदि मौजूद रहे।
इसके बाद इन दलों ने बीडीओ ऑफिस नारकंडा, रावमापा नारकंडा, शॉपिंग काम्पलेक्स, प्राथमिक पाठशाला बरगाल, रावमापा बड़ागांव, रावमापा शिवान, रावमापा (छात्र) ठियोग, एमसी कार्यालय ठियोग, प्रेमघाट चौक, संधु, भलेच और जदेवग आदि स्थानों में मतदाताओं के समक्ष ईवीएम वीवीपैट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी ठियोग मोहनदत्त शर्मा ने बताया कि ठियोग विधान सभा में ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है, जो विधानसभा क्षेत्र के चयनित स्थानों में मतदाताओं और जन-साधारण के समक्ष ईवीएम व वीवीपैट को प्रदर्शित कर इसकी कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी मुहैया करवाएंगे। 7 मार्च को राउपा कचेड़ी, रावमापा खनेटी, नून, राउपा तेषन, राप्रापा किंगल, रावमापा कुमारसैन, राप्रापा सुनारघाटी, रावमापा मतियाना और राप्रापा रोणी मतियाना, 8 मार्च को जदूण, नगरोट, कंडयाली, शनांद, आईटीआई कुमारसैन, महाविद्यालय कुमारसेन, एसडीएम कार्यालय कुमारसैन, बीडीओ ऑफिस ठियोग, रावमापा जैस, गजेड़ी, शिलारू, केलवी, धर्मपुर, 11 मार्च को डीब, गढ़ेवत, प्राथमिक पाठशाला डोभाथाना, धाला, सराहन, रावमापा टियाली, नाहोल, भलैयां, अलोटी, शाई, राप्रापा पटांडू, क्यार्टु और नाल, 12 मार्च को डमोड, राप्रापा सैंज, देथल, किरटी, अरठी, पंचायत घर ददास, तुंडा, मांदला, राप्रापा रूणकली, गोधण व चिखड़, 13 मार्च को राप्रा पाठशाला, बनशेरा, जरोल, राउपा थानेधार, लौगा, पीडब्लयूडी और विद्युत मंडल कार्यालय कुमारसैन, रावमापा गड़ाह कुफरी, जगचौकी और नागजुब्बड़, 14 मार्च रावमापा भुट्टी, महावरी, कांढा, बस स्टेंड कुमारसेन, मैन बाजार कुमारसैन, रावमापा सैंज, धगाली, पंचायत घर बलग, बीडीओ ऑफिस ठियोग, तहसील ऑफिस ठियोग और लोनिवि मंडल कार्यालय ठियोग, 15 मार्च को राप्रापा दलान, रावमापा शमाथला, रेवाड़ी, राप्रापा कोटला, शलौठा, लाठी, जार, राप्रापा खनार, काशना, मुंडु, सरोग, राप्रापा बरोग व बगोटी, 16 मार्च को उप-तहसील कार्यालय कोटगढ़, रावमापा मैलन, वीरगढ़, रावामपा कांगल, राप्रापा मोगड़ा, चमोला, पराला, नमाणा, रावमापा क्यार, माहोरी प्रेमघाट, बगाघाट और किहरी, 18 मार्च को राप्रापा बहली, छंगाधार, भडग़ांव, राप्रापा शेलग, धनाल, फराल, रावमाप मलैण्डी, राप्रापा जराषी, मझोली, रावमापा धमांदरी, राप्रापा शद्दी, बतीउड़ा, भेखलटी और 19 मार्च को राप्रापा पलैल, सनाई, बजोआ, रावमापा मझार, राप्रापा गवेच और पंचायत घर शटैंया आदि स्थानों में ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि कार्यक्रम के अनुसार तय स्थान में अधिक से अधिक संख्या में जुटकर भाग लें।