{"_id":"5c7ff272bdec22141e221e3a","slug":"15518891055-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च माह में पूर्व छात्र संघ करेगा प्रतिभा निखार कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च माह में पूर्व छात्र संघ करेगा प्रतिभा निखार कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व छात्र संगठन के प्रयासों को सराहा
आनी कॉलेज में प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक
प्रतिभा निखार कार्यक्रम को लेकर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को ओएसए की बैछक में शिक्षा क्षेत्र में सुधार और अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर ओएसए सचिव सपना शर्मा ने गत बैठक का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया।
ओएसए अध्यक्ष दिवान राजा ने कॉलेज प्रशासन, पूर्व छात्र संघ, एससीए, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर के सदस्यों का स्वागत किया और मार्च माह के अंत में आयोजित होने वाले प्रतिभा निखार कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ओएसए के गठन के मकसद को सभी के समक्ष रखने के साथ-साथ छात्रों के हुनर को निखारने का है। वहीं उन्होंने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए संयुक्त सचिव संजय और पुरुषोत्तम के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान सम्मानित होने वाले बच्चों की सूची भी तैयार की गई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने ओएसए के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज के विकास के लिए ओएसए का पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और कॉलेज में नैक टीम के दौरे और टीम द्वारा किए जाने वाले सर्वेक्षण के बिंदुओं पर भी जानकारी दी, जिसके लिए उन्होंने ओएसए के सहयोग को अहम बताया। प्रो. एलडी ठाकुर ने कहा कि ओएसए की ओर से किए जा रहे इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के हुनर में निखार आएगा। इस मौके पर एओएसए उपाध्यक्ष योगिंद्र योगी, महासचिव सपना शर्मा, संयुक्त सचिव संजय, सलाहकार रविकांत, पुरुषोत्तम, एससीए अध्यक्ष अनिता, उपाध्यक्ष शिवानी, नितिन, स्वरूप, रीतिका, कमलेश, सोनू शर्मा, नीना, पवना, बबिता, राखी, विक्की सहित अन्य मौजूद रहे।