फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे ग्रामीणों पर कब सरकार करेगी रहम : भलूनी

मूलभूत सुविधाओं से तरस रहे ग्रामीणों पर कब सरकार करेगी रहम : भलूनी

Wed, 06 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कंछीण घोड़ी क्षेत्र में मूलभूत
विज्ञापन

सुविधाओं से वंचित हैं सैकड़ों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कंछीण घोड़ी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर गुस्साएं लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी संदर्भ में पंचायत प्रधान बाहली विरेंद्र भलूनी की अध्यक्षता में बाहली पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम रामपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से भरा एक ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर पंचायत प्रधान वीरेंद्र भलूनी ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तबसे बाहली, नरैण और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी विभाग खाली हो गए हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र में विकास के जो भी कार्य किए जा रहे थे वे भी प्रदेश भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही बंद हो गए हैं। पीएचसी बाहली में दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब तकनीशियन, एक लिपिक और चपड़ासी का एक पद लंबे समय से खाली चल रहा है। क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। केंद्रीय मुख्य पाठशाला सहित अन्य विद्यालयों में 22 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पशुपालन विभाग बाहली में डॉक्टर का पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस महासचिव त्रिलोक भलूनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में पलजारा से गिंछा-शिंगराल-पेईमार्ग का निर्माण करने के लिए चार करोड़ की राशि जारी की थी लेकिन आज ये सड़क बंद पड़ी हुई है। बाल्टीधार से सुंगरी सड़क, नैहरा से पलजारा सड़क, बाहली रेस्ट हाउस से बाहली गांव तक, ब्रांदली बद्राश सड़क बहाल करने आदि की मांगों को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि अगर इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण रामपुर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सरजन मेहता, गोवर्द्धन मेहता, ठाकुर दास, केवल राम, गोविंद, सीमा मेहता, संतोष कुमारी, स्वीटी महाजन, सुनीता देवी, बांका राम, लाहौरी राम, पिंकी मेहता सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed