{"_id":"5c7d5145bdec2214222a6dcd","slug":"155171677416-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद एक दर्जन ग्रामीण सड़कों पर दौड़ी निगम की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद एक दर्जन ग्रामीण सड़कों पर दौड़ी निगम की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम सुहावना, रास्तों की बहाली में जुटी मशीनरी
किन्नौर मेें कुछ गांवों में बसों की आवाजाही शुरू
कल्पा, पूह और निचार खंड की 19 सड़कें हुईं बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में हिमपात के दूसरे दिन समूचे जिले में सुबह से ही मौसम काफी सुहावना रहा। कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण अभी तक बसों की आवाजाही आरंभ नहीं हो पाई है। निगम जहां तक रास्ते दुरुस्त हैं, वहां तक बसों को भेज रहा है।
सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कल्पा, रारंग, कानम, पांगी, दाखो, सांगला, उरनी, काफनू, निचार, रोपा और रल्ली सहित करीब एक दर्जन ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही शुरू हुई। इसके चलते जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। बारंग-शौंगटोंग, नेसंग-स्पीलो, ठंगी-जंगी, मूरंग-जंगी, छितकुल-सांगला, यांगपा-काफनू सहित अन्य सड़कों पर भारी बर्फबारी के कारण खतरे को देखते हुए निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। जहां तक संभव है, निगम द्वारा बसों को भेजा जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है। लोनिवि ने कल्पा, पूह और निचार खंड की अस्थायी तौर पर बंद हुई 28 सड़कों में से 19 सड़कों को बहाल कर दिया है। वहीं रक्षम, छितकुल, पौंडा, बरी, चांसू, शौंग, ठंगी, नेसंग, लियो, हांगो और रोपावैली सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग की 8 जेसीबी मशीनों सहित दर्जनों मजदूर सोमवार सुबह से ही जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया और सहायक अभियंता भावानगर प्रमोद नेगी ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक बाधित सड़कों को जल्द बहाल किया जाएगा। उधर, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने कहा कि सड़कों की हालत को देखते हुए बसें भेजी जा रही हैं। भारी बर्फबारी के कारण बाधित मार्गोँ पर अभी तक बसों को नहीं भेजा जा रहा है।