{"_id":"5c7d513cbdec221405599b25","slug":"155171676416-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग की थरमटी मंडी को जल्द खोले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग की थरमटी मंडी को जल्द खोले सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग में थरमटी मंडी को जल्द खोले सरकार
क्षेत्र के लोगों ने कृषि मंत्री के समक्ष रखी मांग
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के बड़ागांव में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा को लोगों ने क्षेत्र की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बीडीसी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ठियोग में मंत्री के मुलाकात की।
बीडीसी अध्यक्ष मदन लाल वर्मा ने बताया कि उपमंडल ठियोग में किसानों और बागवानों को फूलगोभी और मटर के जो आधुनिक बीज वितरित किए गए, वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। भेखलटी के थरमटी में जल्द से जल्द सब्जी मंडी को खोलने को लेकर भी कृषि मंत्री से गुहार लगाई गई।
मदन वर्मा ने बताया कि ठियोग क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों के किसान-बागवानों को थरमटी में मंडी खुलने से लाभ मिलेगा। वहीं मंत्री मारकंडा ने बताया कि मंडी के स्थान को लेकर वन स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही मंडी भवन को लेकर कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा वंदना सूद, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सुरेंद्र, नंद लाल, सोहन लाल, प्रमोद, सुशीला शर्मा और ओम प्रकाश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।