{"_id":"5c7d5138bdec2213fd298105","slug":"155171676120-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि में उन्नू महादेव में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि में उन्नू महादेव में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नू महादेव मंदिर में उमड़े हजारों श्रद्धालु
प्राकृतिक गर्म पानी के कुंड में स्नान करके लोगों ने की शिव आराधना
हर साल की तरह आज मंदिर में होगा भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ज्यूरी उन्नू महादेव में भक्तों का तांता लगा रहा। ज्यूरी और आसपास के क्षेत्रों से शिव भक्तों ने यहां के प्राकृतिक गर्म पानी के चश्मों में स्नान करने के पश्चात भोले के दर्शन किए। उन्नू महादेव के दर्शनों के लिए भक्त लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
वहीं मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए हुए थे। शिव भक्तों ने धूप, जल, दूध, फल, फूल और मेवे चढ़ाकर शिव की आराधना की। मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को भी यातायात सुचारु करने में दिक्कतें आईं। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा रामचरितमानस का पाठ भी करवाया जा रहा है, जिसे कथा वाचक पंडित बद्रीनारायण द्वारा सुनाया जा रहा है।
उन्नू मंदिर के महंत बाबा मस्तगिरी के अनुसार मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। दूर-दूर से आए भक्तों ने गर्म पानी में स्नान कर मंदिर में शिव की पूजा-अर्चना की। आज उन्नू मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान शिशुपाल धंगल, सचिव अशोक भारद्वाज, नरेश सुनेल, हेमंत गौतम, मनोज टोलटा और सुनील शर्मा सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य भंडारे के आयोजन के सहयोग में जुटे हुए हैं।