{"_id":"5c795cc0bdec224c7f23dc72","slug":"15514575709-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत बांटे गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत बांटे गैस कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की विभिन्न पंचायतों के लाभार्थियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे गए। इस अवसर पर ननखड़ी पंचायत समिति अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और सिविल सप्लाई निरीक्षक दीपक दतियाल ने पात्र व्यक्तियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।
उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने आग्रह किया कि सभी स्थानीय लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर खेलकूद प्रकोष्ठ जिला महासु अध्यक्ष पिंकू खूंद, उपाध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर, बीडीसी बगलती राजेश मेहता, संतोष मेहता, वीर सिंह मेहता, ज्ञान मेहता, मनोज ठाकुर, अनिल, दीवान चौहान, योग राज चौहान, दिलीप कुमार और सूरज प्रकाश खिमटा मौजूद रहे।