फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सम्मान प्रतिष्ठा और प्यार, महिला सशक्तिकरण के हैं आधार

सम्मान प्रतिष्ठा और प्यार, महिला सशक्तिकरण के हैं आधार

Fri, 01 Mar 2019 09:06 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
सम्मान प्रतिष्ठा और प्यार, महिला सशक्तिकरण के हैं आधार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।

महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए रामपुर की स्कूली छात्राएं शुक्रवार को सड़कों पर उतरीं। हाथों में बैनर और होर्डिंग्स लेकर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने बाजार में रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने नारों के जरिये नारी गरिमा को बनाए रखने और महिलाओं को सशक्त करने की अपील की। रैली में सरकारी के अलावा निजी स्कूलों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं रैली में शामिल हुईं.....


‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100-मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम में रामपुर में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। शुक्रवार को रैली को रामपुर थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पद्म छात्र स्कूल प्रांगण से निकली जागरूकता रैली में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना और सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर की सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया। सनशाइन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक, कन्या स्कूल प्रवक्ता पीपी दुल्टा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रैली के अंत में छात्राओं को नारी सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


रैली में भरे गए 600 शपथ पत्र
छात्राओं ने बेटियों को शिक्षित करने, महिलाओं को लेकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और महिला उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। रैली के दौरान के करीब 600 शपथ पत्र भरे गए। इस मौके पर नगर परिषद पार्षद साधना शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौंड, शिखा लक्टू, पम्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी गरिमा को बनाए रखे समाज : रविंद्र
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने कहा कि अमर उजाला ने नारी सशक्तीकरण को जो मुहिम छेड़ी है जो सराहनीय है। इससे महिलाओं का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे महिलाओं को अपने हकों की जानकारी मिलती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नारी गरिमा को बनाए रखने की अपील की।

संस्कारों का निर्वहन कर आगे बढ़ें बेटियां : मखैक
विशेष अतिथि सुषमा मखैक ने कहा कि मौजूद समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियां भारतीय सेना, एयरफोर्स, आईएएस, राजनीति सहित हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से अपने संस्कारों का निर्वहन कर देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की तारीफ की और इसे सराहनीय प्रयास बताया।


नए मकाम हासिल कर रहीं महिलाएं : दुल्टा
विशेष अतिथि पीपी दुल्टा ने कहा कि नारियां समाज के हर क्षेत्र में लगातार नए मकाम स्थापित कर रही हैं। आज के दौर में महिलाएं कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर काम कर मिसाल पेश कर रही हैं। छात्राओं को ऐसी महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed