{"_id":"5c780d35bdec2273952189bb","slug":"1551371672818-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर 18 को निरमंड में गरजेगी सीपीआईएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर 18 को निरमंड में गरजेगी सीपीआईएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआईएम 18 को निरमंड में बोलेगी हल्ला
लोकसभा चुनाव को लेकर माकपा ने बनाई रणनीति
विभिन्न कार्यालयों में स्टाफ की कमी पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड उपमंडल की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीआईएम लोकल कमेटी 18 मार्च को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। सीपीआईएम ने निरमंड उपमंडल के स्कूलों, कार्यालयों और अस्पतालों में रिक्त पड़े पदों को लेकर रोष जताया है।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लोकल कमेटी रामपुर, निरमंड जोन की बैठक वीरवार को निरमंड में हुई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद और पूर्ण ठाकुर ने कहा कि जिन नारों के साथ भाजपा सत्ता में आई थी, वे पूरी तरह से जुमले निकले। भाजपा ने चुनाव के समय लोगों को अच्छे दिन आने, महंगाई कम करने, वर्ष में 2 करोड़ नए रोजगार देने, किसानों को उनकी फसल का दाम डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत लागत का डेढ़ गुना दाम देने और विदेशों में जमा कला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन बीते 58 महीने का समय बीतने के बाद भी भाजपा सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नवउदारवादी नीतियों से आज सरकारी विभागों में कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। निरमंड ब्लॉक में स्कूल, अस्पताल, आईपीएच, बिजली बोर्ड और लोनिवि सहित अन्य विभागों में दर्जनों पद खाली पड़े हैं। सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। दुग्ध उत्पादकों को दूध के दाम पानी से भी कम मिल रहे हैं, मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा। यही नहीं क्षेत्र में बीते तीन माह से मनरेगा की मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इन्हीं समस्याओं को लेकर आगामी 18 मार्च को निरमंड में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान परस राम को संयोजक और दौलत राम को सहसंयोजक बनाया गया। इस मौके पर जगदीश, केवल राम, भोग राम, सनी, राजू, गोपाल, चरण दास, हीरा सिंह, कांता, देवकला, किरणा, हंसा, अनारकली, हेमा, सीमा सहित अन्य मौजूद रहे।